आनंद महिंद्रा ने रिक्शे पर लगे कंपनी के उल्टे लोगो की तस्वीर शेयर की

नई दिल्ली. आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक रिक्शा चालक की तारीफ की। नीरज नामक यूजर ने एक रिक्शे की तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें रिक्शे के पीछे महिंद्रा कंपनी का लोगो लगा था। आनंद ने इस तस्वीर को रिट्वीट किया और रिक्शा चालक को बेहतर आवागमन साधन उपलब्ध करवाने का वादा किया। महिन्द्रा ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अक्सर अपने ट्वीट्स के जरिए महिंद्रा का प्रोमोशन करते रहे हैं।



महिंद्रा ने ट्वीट में कहा, ''मुझे लगता है कि आपको यह मजेदार लगा और हां यह वाकई मजेदार है। विशेषकर लोगो उलटा लगाया गया है, लेकिन मैं रोमांचित हूं। एक रिक्शा चालक भी हमें प्रेरणा के तौर पर देखता है, तो हम उसे आवागमन के लिए नए और उन्नत साधन उपलब्ध करवाएंगे। ताकि वह जीवन में आगे बढ़ सके।''