मंत्री लाखन यादव ने पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण

खंडवा:- पशुपालन , मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास के मंत्री लाखन सिंह यादव ने खंडवा आए जहाँ पर उन्होंने उपसंचालक पशु चिकित्सा कार्यालय के पास स्थित वेटनरी पाली क्लिनिक व डेयरी के चिलिंग प्लांट का निरीक्षण किया। ओर साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र गौशला का भी निरीक्षण किया। इस दौरन मंत्री यादव ने यू. पी. एस भदौरिया से कृषि महाविद्यालय में संचालित में चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। मंत्री यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि एवं पशुपालन विभागों के अधिकारियों के बैठक में योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरन कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि जिले में नदी पुर्नजीवन अभियान के तहत अनेको तालाब निर्मित किए गए है जिनमे मछ्ली पालन किया जा सकता है मंत्री यादव ने समूहो के माध्यम मछ्ली पालन गतिविधि प्रारंभ करने के लिए कहा। 


1000 कृषकों को कड़कनाथ मुर्गे के चूज़े उपलब्ध कराए 
मंत्री लाखन यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र के निरीक्षण के दौरन कृषि वैज्ञानिक डॉ डी के वाणी ने कड़कनाथ इकाई के बारे में जानकारी ली। जानकारी में बताया कि दो वर्ष पूर्व स्थापित इस इकाई का उद्देश्य आदिवासी व भूमिहीन कृषकों की आजीविका निश्चित करना था व इस प्रयास में विगत वर्ष 1000 कृषकों को कड़कनाथ के चूज़े उपलब्ध कराए गए है। जिसमे आमदनी में वृद्धि हो सके व रोजगार का सतत साधन उपलब्ध हो सके। प्रभारी सुभाष रावत ने कड़कनाथ मुर्गे की विशेषता को बताया कि कड़कनाथ मुर्गे दो से तीन गुना महँगा बिकता है इस समय जिले में लगभग 120 कृषक इससे आमदनी ले रहे है इस दौरन जिले के कृषि विभाग व पशुपालन विभाग के अधिकारी व कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल, एसपी डॉ शिवदयाल सिंह , खड़वा एसडीएम रोशन सिंह , मांधाता विधायक नारायण पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदल सिंह पंवार मौजूद रहे।